कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- छात्रा का शव बुधवार की शाम भूसे की कोठरी में फांसी पर लटकता मिला। उसकी मां ने तीन लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस सनसनीखेज वारदात की जांच कर रही है। सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव की 15 वर्षीय लक्ष्मी देवी पुत्री विश्राम सरोज नौवीं की छात्रा थी। उसके घर के समीप ही एक कोठरी है, जिसमें मवेशियों के लिए भूसा रखा जाता है। बुधवार की शाम इसी कोठरी में उसका शव फांसी पर लटकता मिला। यह देख परिवार के सदस्य चीख पड़े। शोर सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां सूरजकली ने बताया कि पिछले दिनों गांव की एक लड़की संदिग्ध दशा में लापता हुई थी। लड़की के परिवार वालों ने उसके बेटे पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.