कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर के गांधी नगर (पाता) में ब्याही रिंकी देवी की लाश हत्या के बाद फांसी पर लटकाई गई थी। यह आरोप मृतका के पिता ने लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने सभी की तलाश शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के सेंगरहा गांव की 24 वर्षीय रिंकी देवी की शादी करीब तीन साल पहले गांधी नगर (पाता) में राहुल कुमार से हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव उसके कमरे में फांसी पर लटकता मिला था। मृतका के पिता बरमदीन का आरोप है कि पति राहुल, ससुर मुन्ना लाल, सास विमला देवी, नंद प्रियंका व इनके रिश्तेदार अशोक और पंडा दहेज की मांग को लेकर बेटी रिंकी को प्रताड़ित किया करते थे। बेटी ने कई बार यह बात मायके वालों को बताई थी। रिश्तेदारों की पंचायत जुटाकर आरोपी ससुरालियों को ...