कौशाम्बी, जून 11 -- अयोध्या से चित्रकूट जाने के लिए बन रहे राम वन गमन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के समीप हत्या कर एक युवक की लाश फेंक दी गई। तेजाब जैसा कोई केमिकल चेहरे पर डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव से होकर राम वन गमन मार्ग गुजरा है। गांव में मार्ग पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी पुल के समीप बुधवार की सुबह लोगों ने देखा कि करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर चेहरा झुलसा दिया गया था। पेट फटा था। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर सीओ चायल अवधेश विश्वकर्मा व संदीपन घाट थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.