सुल्तानपुर, फरवरी 9 -- सुलतानपुर, संवाददाता। धम्मौर थाना क्षेत्र के हाजी पट्टी रामापुर गांव में बीते शुक्रवार की शाम 11 वर्षीय बालक विवेक चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस खुलासे के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। बीते शुक्रवार को विवेक पुत्र अरुण चौहान का शव घर के पास बने छप्पर में बांस की बल्ली से लटका मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों ने शुरू से ही इसे हत्या बताया था। अब पीएम रिपोर्ट ने परिजनों की आशंका को सही ठहराया। बालक की गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के दादा राम अभिलाष की तहरीर पर धम्मौर पुलिस ने अज्ञात के...