लखनऊ, जनवरी 14 -- बहराइच, संवाददाता। बघेल ताल के पास खेत देखने निकले अधेड़ की अज्ञात कातिलों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। देर तक जब वह घर नही आया। तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खून से लथपथ लहुलुहान शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पयागपुर थाने के कोट बाजार निवासी जगदेव यादव (47) पुत्र सीताराम यादव मंगलवार रात लगभग नौ बजे अपने खेत देखने तालाब बघेल रोड पर गए थे। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं आए। तो जगदेव की पत्नी व बेटा वार्ड नम्बर 11 सभासद विवेक यादव दोनों अपने खेत में पहुंचे। तो देखा कि पिता खून से लटपथ पड़े है। जगदेव के सिर व म...