हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ कोतवाली के मवई गांव में 15 साल पूर्व चुनावी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें एक की इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने पिता, तीन पुत्रों सहित कुल सात लोगों पर जानलेवा व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को विशेष न्यायाधीश (डकैती कोर्ट) अनिल कुमार खरवार ने इस वारदात में पिता, दो पुत्रों सहित कुल पांच आरोपितों को दोषी करार दिया है। सजा के बिन्दु पर 24 फरवरी को सुनवाई होगी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मणिकर्ण शुक्ल व एडीजीसी सुभाष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि राठ कोतवाली में चंद्रकरन पुत्र भागीरथ निवासी मवई ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अर्जुन एवं धर्मपाल व सरोवर पुत्रगण संतराम खेत में मकान बनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.