सासाराम, जून 3 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव से पत्नी के हत्या आरोपित पति को पांच वर्ष के बाद पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि नौडीहा गांव निवासी नबी रसूल अंसारी के पुत्र असलम अंसारी को शिवसागर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि मृतका जीविका मे नौकरी करती थी। परिवार के गलत बयान पर नौकरी छोड़ दी। इसके बाद मृतका के पति द्वारा अपने मायके करगहर के तेंन्दुआ से मवेशियों के व्यापार के लिए राशि मांगने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसपर मृतका ने मना कर दिया। जिस से खिन्न होकर पति ने उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना को मृतका के भाई अनवर अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.