बहराइच, फरवरी 7 -- बहराइच, संवाददाता। एसपी रामनयन सिंह ने शुक्रवार रात पयागपुर थाने की स्वाट की पूरी टीम को भंग कर दिया है। इसमें शामिल प्रभारी निरीक्षक, दो दरोगा, एक हेड कांस्टेबल व पांच कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सपा नेता के पिता समेत दो हत्याकांड का खुलासा नहीं होने, ई रिक्शा से 20 लाख के जेवरात की टप्पेबाजी समेत अन्य गम्भीर मामलों का खुलासा नहीं होने पर एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी के इस सख्त रूख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कार्यवाई की जद में आने वाले स्वाट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह यादव, दरोगा सर्वजीत गुप्ता, राशिद अली खान, हेड कांस्टेबल अजीत चंद्र सिंह, सिपाही राहुल वाजपेयी, अमित कुमार यादव, अंकुर यादव, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष कुमार यादव, बजरंगी राय शामिल हैं। दर असल पयागपुर थाने के बघ...