सहारनपुर, जनवरी 21 -- सरसावा थाना क्षेत्र के कौशिक विहार कॉलोनी में अमीन अशोक राठी द्वारा मां, पत्नी और दो बेटों की गोली मारकर हत्या करने और बाद में आत्महत्या करने के मामले में अब विधिक कार्रवाई आगे बढ़ गई है। मृतक के जीजा जयवीर की तहरीर पर पुलिस ने चार हत्याओं का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने में दी तहरीर में जीजा जयवीर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को काफी देर तक घर से कोई आवाज नहीं आई। संदेह होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर गए। भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पूरे परिवार के शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल परिजनों से पूछताछ नहीं की गई है। पुलिस हर पहलू से जांच को आगे बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.