उन्नाव, जनवरी 1 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र में कुमेदानखेड़ा गांव से हिमाचल प्रदेश पुलिस से पकड़े गए हत्यारोपी राज किशोर व उनके बेटे प्रवीण अक्तूबर माह में अपने मूल निवास बारासगवर थाना क्षेत्र के दौदापुर गांव को छोड़कर दही थाना क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा गांव में नया मकान बनवा कर रहने लगे थे। राजकिशोर की पत्नी शुकन्या ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अमित विदेश और छोटा प्रवीण गुजरात में नौकरी करता है। छोटा प्रवीण गुजरात से 15 दिन पहले घर लौटा था। बेटे प्रवीण के प्रेम संबंध की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 26 दिसंबर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग सिविल ड्रेस में आए और बिना कोई जानकारी दिए उसके पति और बेटे को पकड़ कर साथ ले गए। शाम 3.30 बजे फिर वापस आए और पति बेटे के कपड़े लेकर लौट गए। कई बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। बेटे ने भी कभी कुछ नहीं बताया कि वह ख...