बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने जिवाना गुलियान गांव में सोनू सैनी की हत्यारोपी पत्नी सोनिया की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें कई आरोपी जेल में बंद है। जिवाना गुलियान गांव निवासी मोनू सैनी ने 12 अक्तूबर 2025 को बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उसके भाई सोनू सैनी की सास सरोज भी पिछले आठ महीने से उसके साथ रह रही थी। सोनू ने बिजनौर में एक प्लाट खरीदकर अपनी सास के नाम कर लिया था। उसके भाई सोनू सैनी का शव कमरे में एक खूंटी पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद पत्नी सोनिया ने सोनू की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने सास सरोज, रिश्तेदार बिजेंद्र, सुरेश, साले आशीष, मोनू समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुर...