कटिहार, जनवरी 8 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतल मनी पंचायत के शीतल मनी गांव निवासी एक महिला की हत्या कर पोखर में फेंक देने के बाद आजमनगर थाने में महिला के परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि लगातार छापामारी के बाद कांड संख्या 408/25 के हत्यारोपी पति राजेश दास तथा देवर तारकेश्वर दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कांड के अन्य दो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामादी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...