प्रयागराज, मार्च 25 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्री के हत्यारोपी पति राजेश कुमार को पुलिस ने मंगलवार को रिमांड पर लिया। पुलिस ने छह घंटे की रिमांड के दौरान हत्या की वजह, फरार तीन अन्य नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों आदि के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नींवा कछार इलाके से झाड़ियों में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा व दो खोखा बरामद किया। धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर नींवा में आठ मार्च की देर रात प्रीति भारतीया की शक के आधार पर पति राजेश कुमार सहित देवर दीपक, राकेश व दीपू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मृतका के दोनों बचों के बयान और पिता की तहरीर पर पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच 18 मार्च को हत्यारोपी राजेश कुमार ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.