वाराणसी, फरवरी 19 -- कछवांरोड (वाराणसी)। चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) में बीते 17 जनवरी को सुनीता पटेल के सिर पर फावड़े से वार कर जान लेने वाले आरोपी कुलदीप पटेल को बुधवार सुबह पुलिस ने छह घंटे की रिमांड पर लिया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा उसके घर से कुछ दूर सरसों के खेत से बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि भू विवाद को लेकर गुस्से में फावड़ा उठाकर सुनीता पटेल के सिर पर वार कर दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जिला जेल में दाखिल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...