आगरा, जनवरी 15 -- हत्या के एक मामले में आरोपित की पेशी न होने पर अदालत ने नाराजगी जताई है। सीजेएम की अदालत ने थाना प्रभारी सिकंदरा को नोटिस जारी किया है। अदालत ने नियत तिथि पर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। थाना सिकंदरा में करीब 16 वर्ष पहले दर्ज हत्या के मुकदमे में आरोपित राजीव अदालत में हाजिर नहीं हो रहा है। आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। 27 अक्तूबर 25 को धारा 82 और 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके बावजूद आरोपित को अदालत में पेश नहीं किया गया। अदालत में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपित अन्य न्यायालय में उपस्थित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...