फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के आरोपी अरुण चौधरी का शनिवार को पुलिस रिमांड पूरा हो गया। रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया। चार दिन के रिमांड के दौरान खुफिया ब्यूरो ने भी आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद आरोपी के विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा से किसी तरह के संपर्क होने की जानकारी हाथ नहीं लगी है। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नीमका जेल से हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर और कपड़ा बरामद कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि पत्थर को कपड़े में बांधकर उसने हथियार बनाया गया था और इसी से संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के सिर पर कई वार किए थे, जि...