कौशाम्बी, फरवरी 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद संदीपन घाट इलाके के चर्चित लखपतिया हत्याकांड मामले में पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। बुधवार की देर रात एसपी राजेश कुमार ने थाने पहुंचकर आरोपियों से लंबी पूछताछ की। फिलहाल अभी कुछ और साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की 70 वर्षीय लखपतिया देवी पति रामदुलारे की मौत के बाद अपने बेटों से अलग रहती थीं। वह घर के बाहर एक किनारे टीन शेड में चारपाई पर सोती थी। सोमवार की रात भी वह रोज की तरह भोजन करने के बाद टीन शेड के नीचे सो गई थीं। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक नहीं उठीं तो परिजन उन्हें जगाने गए। वहां पहुंचकर देखा तो बुजुर्ग महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। गले पर खरोंच के अलावा दबाव वाले साफ निशान दिख रहे थे। इसे लेकर बेटे रामशरण ने मां की गला दबाकर हत्या की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.