प्रयागराज, जनवरी 13 -- कचहरी से मुकदमे की पैरवी के बाद घर लौट रहे दंपती को हत्यारोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। दंपती ने कुलदीप यादव, रतन सिंह उर्फ सुनील, रंजीत यादव व चिंतामणि यादव के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उतरांव के आराकला कजरीगढ़ निवासी सुरेंद्र प्रसाद दुबे ने तहरीर में बताया कि 31 अक्तूबर 2024 को लाठी-डंडा, सरिया व धारदार हथियारों से मारकर उसके भाई व भतीजे की हत्या कर दी थी। आरोपितों के खिलाफ उतरांव थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...