मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। केशव की हत्या के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपियों के रोहटा रोड फाजलपुर स्थित मकान पर धावा बोल दिया। यहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। मकान बंद था और पुलिस मौके पर दौड़ी। यहां आरोपियों को भीड़ के हवाले करने की मांग की गई। आरोप लगाया पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की गई और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपियों का एनकाउंटर करने, घर पर बुलडोजर चलाने और रासुका लगाने की मांग की। परिजनों ने वेस्टर्न रोड पर भी जाम लगाकर हंगामा कर दिया। कुछ व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इसके बाद माहौल सामान्य हुआ और जाम खुलवाया गया। केशव की देररात उसके जीजा ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर परिवार के लोग और आक्रोशित भीड़ फाजलपुर में आरोपी अंश के घर पहुंच गई। यहां खिड़की के...