प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज थानाक्षेत्र के नीवां में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के हत्यारोपी पति व तीनों देवर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई है। पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों व करीबियों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस को अभी तक आरोपियों के छुपने के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नीवां में 36 वर्षीय प्रीति भारती की शनिवार की देर रात पारिवारिक अनबन की वजह से पति राजेश भारती अपने भाइयों दीपक, राकेश व दीपू के साथ मारकर हत्या कर दी थी। प्रीति को पहले गोली मारी गई, फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था। मृतका के दोनों बच्चों के बयान और मायका पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.