बरेली, दिसम्बर 9 -- फरीदपुर, संवाददाता। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के एक महीने बाद भी पुलिस ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मोदी राठौर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए कैंट पुलिस के खिलाफ डीएम को ज्ञापन दिया। सोमवार को संगठन के जिला अध्यक्ष धीरज साहू तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि चार नवंबर को फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के रामवीर का बेटा राजेश कार्तिक पूर्णिमा पर दोस्तों के साथ चौबारी मेले में रामगंगा में स्नान करने गया था। उसके साथी उत्तराखंड के हल्द्वानी चले गए। राजेश वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं लगा। परिवार के लोगों ने दोस्तों से फोन पर राजेश की जानकारी की तो उन...