सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट इलाके में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने सीतापुर- दिल्ली हाइवे पर जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम व हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर हाइवे से नीचे उतार दिया। इस दौरान धक्का- मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने हाइवे के नीचे तीन घंटे हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी आलोक सिंह से दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिलाया। तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने शव का अंतिम संस्कार किया। रामकोट के मढ़िया निवासी जगन्नाथ के मुताबिक शुक्रवार को उनकी बकरी गांव के ही सतीश के घर के पास चली गई थी। जिसको लेकर आरोपी सतीश, सोमेन्द्र, विमल और संतोषी ने उनकी लाठी से पिटाई कर दी थी। पिटाई से उनका सिर फट गया था। वह थाने शिकायत करने पहु...