महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध में गुरुवार को जिले में अधिवक्ताओं में उबाल रहा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज सहित सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में न्यायालय परिसर से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। हत्यारों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी, एक करोड़ रुपये मुआवजा व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रसाशनिक अधिकारी सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि 11 फरवरी को हुई इस जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश के वकील समुदाय को झकझोर दिया है। कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.