संभल, दिसम्बर 6 -- बारात में जा रहे किशोर की हत्याकर शव रजपुरा क्षेत्र में सिंघोली गांव के जंगल में फेंक देने और उसके भाई के अपहरण मामले में पुलिस की पांच टीमें संभल ही नहीं बल्कि बदायूं व कासगंज समेत कई जिलों में 300 से अधिक कैमरों को खंगाल चुकी हैं। सर्विलांस की मदद लेकर 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं, लेकिन अभी पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। रजपुरा क्षेत्र के देऊपुरा-सिंघोली गांव के जंगल में शनिवार सुबह गांव आलपुर मेथरा निवासी अमरपाल (14) पुत्र राम अवतार का शव गन्ने के खेत में मिला था। घटनाक्रम के अनुसार, अमरपाल और उसका भाई कमल धनारी क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर बारात में शामिल होने डीसीएम से जा रहे थे। बदायूं जिले में उघैती निवासी धर्मवीर ने दोनों भाइयों को डीसीएम से उतारकर बाइक पर बैठा लिया था, दोनों भाई बारात से घर नहीं लौ...