बगहा, दिसम्बर 11 -- शनिचरी,एक संवाददाता। शनिचरी में तीन दिन पूर्व धारदार हथियार सिर पर वार कर हत्या मामले में आरोपी की बुधवार तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है। हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार समेत पूरे गांव में आक्रोश है। मृत सिपाही दास का हत्याराेपी सिकटा खुर्द गांव का लक्ष्मण पटेल का पुत्र बिकाऊ पटेल उर्फ विकास पटेल फरार है। इससे पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश है। मृतक सिपाही दास की पत्नी छठीया देवी ने बताया कि 6 दिसंबर की शाम उसके पति मृतक सिपाही दास के मित्र बिकाऊ पटेल उर्फ विकास पटेल पिता लक्ष्मण पटेल सिकटा खुर्द गांव निवासी ने उनके पति को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। काफी देर रात तक जब उसका पति वापस घर नहीं लौटा तो उसकी काफी खोजबीन किया गया । लेकिन उसका पता नहीं चल सका । उसके दूसरे दिन सात दिसंबर को करीब दिन बारह बजे गांव में...