अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट क्षेत्र में 17 साल पहले युवक की हत्या के मामले में सजा काट रहे दोषी की जल्द ही रिहाई हो जाएगी। इसे लेकर राज्यपाल स्तर से आदेश जारी किया गया है। साल 2008 में कमेला इलाके में ठेके के वर्चस्व को लेकर झगड़े के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप देहलीगेट क्षेत्र के सराय मियां निवासी रईश पर लगा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके रईश को जेल भेज दिया। 14 दिसंबर 2010 को अदालत ने रईश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साल 2016 में हाईकोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा। वर्तमान में रईस बुलंदशहर जेल में है। उसकी ओर से जेल में किए गए आवेदन के क्रम में शासन को रिहाई संस्तुति भेजी गई थी। इस पर राज्यपाल स्तर से जिला कारागार प्रशासन को आदेश दिया गया है कि अगर किसी अन्य मुकदमे में जेल में रहना...