किशनगंज, दिसम्बर 15 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पोठिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद आरोपित शब्बीर (20 वर्ष) पिता नूर मोहम्मद, साकिन बड़ा बिल्ला, थाना चोपड़ा, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल को बिहार-बंगाल सीमा के समीप विधाननगर क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पोठिया थाना मे कांड संख्या 167/ 25 दर्ज है। बीते 23 जून को कांड की वादनी सलमा बेगम के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। ताजा कार्रवाई में शब्बीर की गिरफ्तारी की गई है। थानाध्यक्ष अं...