सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के शाहपुर सरकण्डेडीह निवासी उवैद खान के पुत्र फुजैल की हत्या के मामले में पंचनामा के गवाह मृतक के चाचा अफजल ने शुक्रवार को गवाही दी। जिससे बचाव पक्ष के वकील सन्तोष पाण्डेय ने जिरह की। पुराने विवाद में आठ जुलाई 2024 को गांव के नय्यर उर्फ बंगाली, अरसद और मिनहाज पर तमंचे से गोली मारकर फुजैल की हत्या करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिला जज सुनील कुमार की कोर्ट में शेष साक्ष्य की कार्रवाई 23 जनवरी को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...