साहिबगंज, फरवरी 17 -- साहिबगंज। शहर के शांति नगर घोघी के दो लोगों के घर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से निर्गत इश्तेहार तमिला किया । थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर 2024 को पृथ्वी सोरेन अपने घर से निकले थे। लेकिन दो दिनों तक वापस नहीं पहुंचे। तीसरे दिन उनका शव जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुजली पहाड़ से बरामद किया गया। मृतक के पत्नी के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज की। इस मामले में वीरेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह को आरोपी बनाया गया था। दोनों तब से फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ न्यायालय से इश्तिहार जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...