बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- हत्याकांड में दो आरोपियों को आजीवन कारावास 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी दिया गया शेखपुरा, निज संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी की अदालत ने हत्याकांड के मामले की सुनवाई के दौरान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव के आरोपी रमेश यादव एवं जयप्रकाश उर्फ जटेला यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही बीस हजार रुपए का अर्थदंड भी दिया है। सजा सुनाये जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। है। न्यायालय के लोक अभियोजक उदय नारायण सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2004 में अरियरी थाना के केमरा गांव के वीरेंद्र सिंह की हत्या आहर पर में मिट्टी भराई करने के दौरान गोली मार कर दी गयी थी। हत्याकांड की सुनवाई में सात गवाहों ने गवाही दी। इस मामले में दो आरोपी अब भी फरार बताये जा रहे ह...