बगहा, फरवरी 11 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव में घटी नाबालिग हत्याकांड में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के बयान पर दर्ज एफआईआर में रखई गांव के शेख इश्तेखार, शेख फराकुल, शेख शाहिद, अरासुल अंसारी, शेख इरफान, शेख लालबाबू, मनोज पटेल, मो मोतीस, शेख अतानील समेत 50 अन्य को आरोपित किया गया है। आरोप है कि वरीय अधिकारी की सूचना पर वायरल एक वीडियो का सत्यापन किया गया। वीडियो में दूसरे गांव के नाबालिग को पकड़कर जूते चप्पल का माला पहनाकर, मुंह मे कालिख पोत उसे गांव में घुमाया गया था। उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई थी।सत्यापन में पाया गया कि वीडियो उपरोक्त लोगो द्वारा ही वायरल किया गया था।आरोपितों द्वारा नाबालिग किशोर के साथ एक नाबालिग किशोरी को पोल से बांधकर पिटाई भी की गई और उसका भी वीडियो वायरल किया गया।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह...