रांची, फरवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग में 16 वर्षीय नाबालिग जसीम मंसूरी की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अपराधियों ने पंडरा, मुस्लिम बस्ती निवासी जसीम को पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर गला रेतने के बाद उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। जसीम दो फरवरी से लापता था और परिजनों ने पंडरा ओपी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह परिजन खोजते हुए पुंदाग के लाला लाजपत नगर स्थित अपार्टमेंट पहुंचे, जहां वह लहुलुहान मिला। सूचना पर हटिया डीएसपी पीके मिश्र और पुंदाग पुलिस ने मौके से खून लगा चाकू और लाठी बरामद की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पिता के बयान पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.