सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुई खेदन प्रसाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत कुल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकिहसन निवासी स्व. परमा पटेल का पुत्र राणा पटेल व एक महिला शामिल है। यह कार्रवाई सक्रिय पुलिसिंग के तहत तकनीकी व साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के बाद की गई। बताया जाता है कि बीते 4 दिसंबर को आपसी विवाद में कई लोगों द्वारा मिलकर खेदन प्रसाद के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में खेदन प्रसाद गंभी रूप से घायल हो गए थे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां, इलाज के क्रम में इनकी मौत हो गयी थी। इस मामले में स्थानीय थाने में अगले दिन विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी थी। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.