पूर्णिया, जनवरी 5 -- पूर्णिया, हिटी। धमदाहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के युवक राहुल कुमार की हत्या के 36 घंटे बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात्रि फुलवरिया निवासी योगेंद्र मंडल के पुत्र राहुल कुमार की पटराहा बेलदारी में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया, तो परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने फुलवरिया गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर मृतक राहुल का शव ...