उन्नाव, जनवरी 2 -- उन्नाव। मौरावां थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाबाखेड़ा गांव स्थित पुलिया पर दबिश देकर किसान हत्याकांड के फरार हत्यारोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता पुत्र को जेल भेज दिया है। मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव के रहने वाले इंद्र बहादुर उर्फ बहादुर की बीते मंगलवार को भूमि विवाद के चलते इसी गांव निवासी पिता सोहन लाल व उसके बेटे तेज बहादुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर फरार हो गए थे। मृतक बहादुर के भाई राकेश चंद्र ने पुलिस में तहरीर देकर पिता पुत्र के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों हत्यारोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार सुबह थाना पुलिस ने बाबाखेड़ा गांव स्थित सड़क की पुलिया...