मधुबनी, अप्रैल 29 -- मधवापुर.। हत्याकांड के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने रैमा गांव में बाइक से खदेड़ कर दबोच लिया। यह कार्रवाई साहरघाट पुलिस ने सोमवार को की। आरोपी का नाम जालंधर दास है। वह मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव का रहनेवाला है। आरोप है कि उसने पिछले साल चार जुलाई की सुबह साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव में अनाज व्यवसायी मनोज साह को उसके घर पर जाकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। पुलिस के अनुसार इस हत्या के लिए आरोपी ने सुपारी ली थी। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। मृतक पुत्र किशन साह की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर शूटर जालंधर की खोज पुलिस उसी समय से कर रही थी। कोर्ट ने उसे हाजिर होने के लिए उसे कई बार नोटिस किया। फिर भी उसने कोर्ट के आदेश की अनद...