देवघर, नवम्बर 28 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह पुलिस ने वर्ष- 2023 के पुराने कांड में नामजद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार पछियारी कोठिया गांव निवासी नवीन कोल के खिलाफ बीते वर्ष हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...