मधुबनी, दिसम्बर 12 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। थाना कांड संख्या 76/25 से जुड़े हत्या के एक मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।उसने मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त मो. इसरारुल हक उर्फ़ सेवक (उम्र लगभग 45 वर्ष), पिता म़रहूम क़ासिम, निवासी गीदरगंज को पुलिस ने लदनिया थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य संबंधित बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।सेवक की गिरफ्तारी से मृतक के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...