बगहा, फरवरी 5 -- नौतन,एक संवाददाता।।थाना क्षेत्र के खड्डा बगला टोला गांव से पुलिस ने विवाहिता हत्याकांड में विगत दो वर्षों से फरार चल रही युवती को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई युवती खड्डा बगला टोला गांव की सुनरी कुमारी बताई गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि उक्त युवती के विरुद्ध थाने के 444/23 में केस दर्ज है, जो पकड़ने जाने के डर से विगत दो वर्षों से फरार चल रही थी।उक्त युवती की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। जहां न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...