आगरा, दिसम्बर 22 -- आगरा कमिश्नरेट के किरावली थाना पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। हत्या की वारदात के खुलासे के लिए एक युवक को उठाया गया। हत्याकांड कबूल कराने के लिए उसे बेरहमी से पीटा गया। पुलिस कर्मियों ने उसके पैरों पर कई डंडे तोड़ दिए। युवक बेहोश हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर भागी। युवक के दोनों पैर की हड्डी टूट गई है। डॉक्टर ने प्लास्ट चढ़ाया है। मानवाधिकार उल्लंघन के इस मामले को रफा-दफा करने के प्रयास जारी हैं। जहां युवक भर्ती है, वहां भी पुलिस का पहरा है। किरावली के गांव करहारा में पांच अगस्त को पूर्व फौजी बनवीर की हत्या हुई थी। हत्याकांड का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इस मामले में पूछताछ के लिए रविवार को पुलिस गांव से 42 वर्षीय राजू पुत्र राधेश्याम को उठाकर लेकर आई थी। उससे पूछताछ की जानी थी। पुलिस के पास कोई पुख्ता साक्ष्य नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.