जहानाबाद, फरवरी 1 -- चोरी के रुपए बरामद, तीन क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर संगीन व सामान्य कांडों में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी जिले में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही पिछले चौबीस घंटे के भीतर 13 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें हत्या, चोरी और हत्या का प्रयास किए जाने के मामले के आरोपित शामिल हैं। दो लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। रविवार को एसपी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि शकूराबाद थाने की पुलिस ने पंडित विगहा गांव के निवासी सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाने में चोरी का मामला दर्ज है। यह भी जानकारी दी गई है कि पूर्व में की गई चोरी के 21 सौ रुपए नगद बरामद भी किए गए हैं। हत्याकांड का आरोपित हुलासगंज थाने की प...