प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रयागराज। माफिया अतीक के जिन छह गुर्गों को भूमाफिया घोषित करने की संस्तुति की गई है। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि उसमें माफिया अतीक के साढ़ू मो. इमरान पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अपहरण, लूटपाट, साजिश, छेड़खानी, पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान के साथ कई मामले दर्ज हैं। वहीं इमरान के भाई जीशान पर कातिलाना हमला, रंगदारी, एससी-एसटी एक्ट, ठगी, छेड़खानी, मारपीट, बलवा, खालिद जफर पर हत्या, कातिलाना हमला, अपहरण, साजिश, विस्फोटक एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, रंगदारी का मामला दर्ज है। मो. मुस्लिम पर कातिलाना हमला, साजिश, गुंडा एक्ट, ठगी, एससी-एसटी एक्ट, रंगदारी, फहीम पर ठगी, जय प्रकाश दुबे पर गैंगस्टर एक्ट, ठगी व एससी-एसटी एक्ट के कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.