मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के सकरीमन मंदिर के समीप गुरुवार रात एक दुकान से चोरों ने 88 हजार नकद की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार लालबाबू सहनी को वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर हत्था थाने के दारोगा चित्तरंजन प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि दुकान का गेट टूटा हुआ था। पैसे के अलावा दुकान से कोई अन्य सामान गायब नहीं था। बताया कि समूह से 80 हजार लोन लिया था और आठ हजार रुपए दुकान की बिक्री का गल्ले में रखा था। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...