शामली, जून 19 -- बुधवार को भारतीय योग संस्थान द्वारा शहर के जैन धर्मशाला में हड्डी रोग पर आधारित योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिन मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल, मीनू संगल तरुण जैन, अलका जैन ने शुभारंभ किया। अरविंद संगल ने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। योग से हमारा जीवन सुखमय होता है। योग जीवन को स्वस्थ बनाता है। योग से हम ईश्वर से जुड़ सकते हैं। ऋषि मुनि योग द्वारा ही ईश्वर से जुड़ते हैं। योग सदियों से चलता आ रहा है। मीनू संगल ने योग से जुड़ने का आहवान किया। अलका जैन ने टांगों की सूक्ष्म क्रिया कराई। ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र भावार्थ कराया। प्राणायाम कराया। सरस्वती वंदना पूनम खत्री व सुमन पाठक ने की। कृष्ण पाल ने भुजाओ की सूक्ष्म क्रिया कराई। अशोक गोयल ने ताड़ासन एवं त्रिकोणासन बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.