गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- गाजियाबाद, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गणेश अस्पताल में रविवार को निशुल्क हड्डी रोग एवं फिजियोथैरेपी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और स्वास्थ्य लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अस्पताल की एमडी डॉ. अर्चना शर्मा, डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके श्रीवास्तव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अरुणिमा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर में बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच एवं फिजियोथैरेपी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों ने मरीजों की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार व सावधानियों की जानकारी दी। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.