जौनपुर, फरवरी 7 -- जफराबाद। क्षेत्र के सरैया नेवादा चक पहलवान ताहीर गांव में शनिवार को खेत में हड्डी फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव निवासी धीरेंद्र गौतम पुत्र रामलौटन ने नानवेज खाने के बाद घर के सामने स्थित हैदर अली पुत्र करामात अली के खेत में हड्डी फेंक दी। इस बात से नाराज होकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से धीरेंद्र गौतम को जबकि दूसरे पक्ष से हैदर अली, उनकी पत्नी राबिया, सहरुन निसा पत्नी अनवर और महरून निसा पत्नी अकरम को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सभी आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.