मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हड्डी टूटे बिना ही मासूम को प्लास्टर चढ़ा दिया गया। इसके कारण मासूम के प्लास्टर वाली जगह पर घाव बन गया और उसमें मवाद भर गया। एक बच्चे के इलाज में लापरवाही का यह मामला एसकेएमसीएच में सामने आया है। गड़हां थाना क्षेत्र के बसौली निवासी रानी देवी का तीन साल का पुत्र दीपांशु बीते तीन मई को खेलते हुए गिर गया, जिससे उसके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद रानी देवी उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंची। डॉक्टर ने एक्सरे कराने के बाद उसके कंधे में प्लास्टर कर दिया। प्लास्टर करने के बाद बच्चे को 10 मई को फिर बुलाया गया। इस बीच बच्चे के कंधे में प्लास्टर वाली जगह पर घाव हो गया। घाव में मवाद भरने की वजह से बच्चा दर्द से कराहता रहा। मरीज की मां जब उसे जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गई तो बच्चे की दोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.