प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- श्रीमयी समूह की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडेमी के गांधी सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने कहा 40 साल की उम्र के बाद नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। शारीरिक सक्रियता से हड्डियों और जोड़ों की परेशानी कम होगी। वहां मौजूद डॉ. सेन ने महिलाओं को स्वास्थ्य, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। प्रयाग उत्थान समिति के अभिषेक ने भी विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...