बलिया, अगस्त 4 -- रेवती। बांसडीह विधायक केतकी सिंह के पहल पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रेवती ब्लाक के हड़िहा कला स्थित मां काली स्थान को सौंदर्यीकरण के लिए चयन किया है। यह जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान सुशील सिंह ने बताया कि उक्त स्थल पर सैकड़ों वर्ष पुराना बुढ़वा शिवमंदिर, राम-जानकी मंदिर और मां काली स्थान तथा डेढ़ एकड़ में आकर्षक पोखरा है। यह पोखरा पिछले साल अमृत सरोवर के रूप में चयन किया गया था, लेकिन महज दो लाख रुपया मिलने के कारण पोखरे विकास और सौंदर्यीकरण नहीं हो सका। गांव के लोग पर्यटन विभाग के पहल को लेकर काफी खुश है। लोगों का कहना है कि यह गांव का हृदय स्थल है जहां लोग बैठ कर सकून महसूस करते है। मंदिर होने से पूजा पाठ के साथ धार्मिक वातावरण बना रहता है। प्रत्येक वर्ष छठ पर्व पर हजारों महिलाएं इस पोखरे में सूर्योपासना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.