प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अब्दुल्ला के बंद पेट्रोल पंप को फर्जी दस्तावेज के आधार पर हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भूमाफियाओं ने वर्ष 1993 में अब्दुल्ला के पिता व चचेरे भाई की हत्या भी कर दी थी। डीसीपी नगर के निर्देश पर कर्नलगंज पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जीटीबी नगर निवासी अब्दुल्ला की तहरीर के मुताबिक, वर्ष 2015 में प्रयागराज-कौशाम्बी मार्ग पर कादिरपुर में पुश्तैनी जमीन पर पत्नी रोजिया नफीस के नाम पर एचपीसीएल का पेट्रोल पंप खोला गया था। लेकिन, पत्नी की तबीयत खराब होने से कुछ साल से पेट्रोल पंप बंद है। आरोप है कि मीरापुर निवासी परमजीत सिंह ने कई बार बंद पेट्रोल पंप की जमीन को बेचने का दबाव बनाया। ज...